technology

[Technology][bleft]

Health

[Healthcare][bleft]

Business

[Business][bleft]

Network Marketing

[Network Marketing][bleft]

BTC Now Vs. ApeJet: क्रिप्टोकरेन्सी निवेश के लिए कौन सा बेहतर टोकन है?

Technical Analysis of ApeJet & BTC Now Token


BTC Now Vs. ApeJet: कौन सा बेहतर टोकन है?





(1)

BTC Now: लिक्विडिटी?


किसी भी क्रिप्टोकरेन्सी टोकन के लिए लिक्विडिटी लॉक होना एक बेहद जरुरी और महत्वपूर्ण एनालिसिस माना जाता हैं. BTC Now Token की लिक्विडिटी को जानते हैं. 



BTC Now Vs. ApeJet: कौन सा बेहतर टोकन है?


BTC Now Token की 75.45% लिक्विडिटी लॉक्ड हैं. (ऊपर दिया गया स्क्रीनशॉट देखिये) जो की एक अच्छा संकेत हैं. लिक्विडिटी का लॉक होना क्रिप्टोकरेन्सी निवेशकों के लिए बेहतर लक्षण माना जाता हैं. लेकिन इसका प्रतिशत कम होने की वजह से इसमें स्कैम होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता.

BTC Now Token की लिक्विडिटी के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक कीजिये. 


ApeJet Token: लिक्विडिटी?


BTC Now Vs. ApeJet: कौन सा बेहतर टोकन है?




ApeJet Token की 99.79% लिक्विडिटी "burned" हैं. (ऊपर दिया गया स्क्रीनशॉट देखिये). Liquidity “burned” होने का अर्थ इस लिक्विडिटी को कभी भी हटाया नहीं जा सकता. किसी भी टोकन की liquidity “burned” होना क्रिप्टो निवेशकों के लिए अच्छा संकेत माना जाता हैं क्यूंकि यह soft-rug risk (स्कैम होने की जोखिम) को कम करता हैं. 


liquidity “burned” हैं या नहीं यह चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और होल्डर्स को देखिये. जिसमें आपको एक null वॉलेट दिखेगा. या ऐसा वॉलेट होता हैं जिसमें से लिक्विडिटी कोई भी निकाल नहीं सकता. क्यूंकि null वॉलेट्स का कोई ओनर नहीं होता हैं और ये डेड वॉलेट होता हैं.



निष्कर्ष: लिक्विडिटी के मामले में BTC Now token की तुलना ApeJet Token ज्यादा पारदर्शी एवं निवेश के लिए सुरक्षित माना जाता हैं. 


(2)

BTC Now Token: Dev वॉलेट होल्डिंग कितना हैं?


विशेषकर Binance Smart Chain पर क्रिएट किये गए टोकन्स  की विश्वसनीयता जांचने के लिए Dev वॉलेट होल्डिंग एक महत्वपूर्ण क्राइटेरिया माना जाता हैं. जितने कम Tokens Dev वॉलेट में होल्डिंग होंगे उतनी उसकी विश्वसनीयता मानी जाती हैं.


BTC Now token के Dev वॉलेट होल्डिंग को हमारे द्वारा चेक किये जाने पर उसमें 30% से ज्यादा टोकन्स (1,300,000) होल्ड किये गए हैं. अर्थात किसी वॉलेट में होन्डिंग किया गया यह आंकड़ा इस टोकन की विश्वसनीयता पर पूरी तरह सवालिया निशान लगाता हैं.

इसलिए BTC Now Token में स्कैम (Rug pull) होने के बहोत ज्यादा चान्सेस लगते हैं. (नीचे दिया गया स्क्रीनशॉट देखिये). अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें


Rug Pull Meaning: It's a new type of scam involving cryptocurrency. The name comes from the expression “pulling the rug out.” Remove all support and assistance, usually suddenly.

मान लीजिए पहले किसीने आपके लिए गलीचा बिछा दिया और आप गालीचे पर खड़े हो, बाद में उस गालीचे को किसीने खिंच लिया तो क्या होगा? आप गिर जाओगे. अर्थात आप से की गयी कमिटमेंट्स से मुंह फेर लेना तथा सपोर्ट निकाल लेना. यह क्रिप्टोकरेन्सी स्कैम्स का दूसरा अर्थ हैं. 



BTC Now Vs. ApeJet: कौन सा बेहतर टोकन है?



इसीलिए जब इसके रेट्स बढे तो बहोत ही कम समय में यह रेट्स लुढ़क कर फिर से नीचे आ गए. यह तो आप चार्ट से भी समझ सकते हैं. (BTC Now Token Price Chart के लिए यहाँ क्लिक करें)


ApeJet Token: Dev वॉलेट होल्डिंग कितना हैं?


ApeJet Token की Dev वॉलेट होल्डिंग बिलकुल जीरो हैं. (नीचे दिया गया स्क्रीनशॉट देखिये).


BTC Now Vs. ApeJet: कौन सा बेहतर टोकन है?




ApeJet Token का 83% हिस्सा (टॉप-50 वॉलेट होल्डिंग) स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में हैं और यह टोकन्स 2030 लॉक रहेंगे. केवल 460 टोकन्स ही प्रतिमाह अनलॉक होते हैं. जिसकी वजह से इसका डिमांड और सप्लाई रेश्यो काफी हद तक मेन्टेन रहता हैं तथा इसके रेट्स तेज गति से गिरने की संभावना कम होती हैं. इस टोकन के निवेशकों के लिए यह बात बहोत ज्यादा पॉजिटिव हैं. अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें





निष्कर्ष: Dev Wallet Holding में ApeJet Token को BTC Now की तुलना में पूरी तरह पारदर्शी और विश्वसनीय पाया गया हैं. 


(3)

क्या BTC Now Token का Minting (पुनर्निर्माण) संभव हैं?


BTC Now Token के स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव किये जा सकते हैं. उसी बदलाव का एक रूप नए टोकन का पुनर्निर्माण (Minting) करना भी हो सकता हैं. 


किसी भी स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट को 100% Decentralized तभी माना जा सकता हैं जब उस स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट का कोई ओनर ना हो. लेकिन BTC Now Token के स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट का ओनर कोई व्यक्तिविशेष हैं और वह इस स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में जब चाहे तब और जैसा चाहे वैसा बदलाव कर सकता हैं.


जिससे इसमें स्कैम होने का डर बरकरार हैं. (नीचे दिया गया स्क्रीनशॉट देखिये)



BTC Now Vs. ApeJet: कौन सा बेहतर टोकन है?


MLM के माध्यम से प्रमोट किये गए ज्यादातर Cryptocurrency Token (या Coin?) का minting होना संभव रहा हैं. MLM Scams होने की अहम् वजह मींटिंग (Minting) ही रही हैं. 


मींटिंग का सीधा अर्थ हैं नए टोकन का निर्माण करना. ज्यादातर MLM बिज़नेस में क्रिप्टोकरेन्सी को इसी तरह manipulate किया जाता हैं. स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में किसी व्यक्तिविशेष के ओनर होने की वजह से नए टोकन का निर्माण करना बिलकुल संभव हैं.


आपको दिखाने के लिए टोटल सप्लाई कुछ और होता हैं मगर टोकन की संख्या में किसी भी समय बढ़ोतरी होने की संभावना बनी रहती हैं. बड़ी मात्रा में टोकन का निर्माण कर सेल (Swap) करने से ओनर द्वारा प्रॉफिट बुकिंग करने की संभावना बनी रहती हैं. जिससे ज्यादातर MLM क्रिप्टोकरेन्सी स्कैम बनकर उभरती हैं.

क्या ApeJet Token का Minting (पुनर्निर्माण) संभव हैं?


ApeJet Token का पुनर्निर्माण संभव नहीं हैं क्यूंकि यहां ओनर कोई व्यक्ति नहीं हैं एक null या dead वॉलेट हैं. यह ऐसा वॉलेट होता हैं जिसे कोई भी फिर से खोल नहीं सकता. आज तक इस प्रकार के वॉलेट को एक्टिव करने की तकनीक ही बनी नहीं हैं. 



BTC Now Vs. ApeJet: कौन सा बेहतर टोकन है?



यही एक कारण हैं की जिसने ApeJet Token के स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट को बनाया हैं वह व्यक्ति भी इसमें अब बदलाव नहीं कर सकता. इसीलिए ना नए टोकन का मींटिंग होना संभव हैं और ना ही ApeJet टोकन का डिमांड और सप्लाई रेश्यो भविष्य में बिगड़ सकता हैं. इस बात को आप इस लिंक पर क्लिक कर स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट पढ़ें और तय करें. 


निष्कर्ष: कोई भी ओनर ना होने के कारण ApeJet टोकन का पुनर्निर्माण नहीं हो सकता इसीलिए यह टोकन निवेश के लिए सुरक्षित हैं. लेकिन BTC Now Token का पुनर्निर्माण हो पाने की वजह से यह निवेश के लिए बिलकुल भी सुरक्षित नहीं हैं. 






Jai Hind!

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल का उद्देश्य केवल जानकारी देना हैं. इसमें व्यक्त किये गए विचार केवल तर्क हैं और यह कोई निवेश करने की सलाह नहीं हैं. अतः अपने पैसों की जोखिम का ध्यान रखकर एमएलएम द्वारा प्रमोट किये जाने वाले क्रिप्टोकरेन्सी में निवेश करें...! किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान के लिए इस आर्टिकल के लेखक या http://growideindia.com जिम्मेदार नहीं हैं.

Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


Cryptocurrency News

[Cryptocurrency][grids]

Current Affairs

[Current Affairs][bleft]

Climate change

[Climate Change][twocolumns]

Lifestyle

[Lifestyle][twocolumns]